{"_id":"575863f94f1c1b70359c53e3","slug":"accident-women-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा के करीब बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर पूरे नारायणदासपुर निवासी रामकुमार मुंबई में रेल कर्मचारी है। उसकी पत्नी निशा सरोज (40) अपने भांजे सतीश कुमार (22) पुत्र रामपाल निवासी कड़ेर थाना कोरवा अमेठी के साथ बाइक से सामान खरीदने के लिए शहर आ रही थी। गड़वारा के करीब सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक दूर जा गिरी। कार की चपेट में आने से निशा और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी ठिठक गए। घायलों को उठाया और सभी को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। सतीश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतका के एक बेटा सनी व बेटी छाया सरोज है।