फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accident occurred due to collision with cement laden truck, three laborers also trapped

सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, तीन मजदूर भी फंसे

Sat, 30 Jan 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accident occurred due to collision with cement laden truck, three laborers also trapped
भंगवा स्थित सुर्खी साइडिंग पर ट्रक की टक्कर से पलटे मालगाड़ी के बैगन को उठाने की कवायद करते कर्मच - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़ यार्ड में सुर्खी साइडिंग मालगोदाम पर शनिवार को सुबह सीमेंट उतारते समय मालगाड़ी का वैगन अचानक पलट गया। जिससे अंदर काम कर रहे तीन मजदूर फंस गए। आननफानन में किसी तरह उन्हें निकाला गया।
विज्ञापन

तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर रेल महकमे हड़कंप मच गया। जेसीबी लगाकर वैगन को फिर से सीधा करने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
मालगोदाम पर सीमेंट लदी 21 वैगन की मालगाड़ी खड़ी थी। एक वैगन से सीमेंट की बोरियां उतारकर मजदूर ट्रकों पर लाद रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अचानक वैगन झटके से एक तरफ पलट गया। मजदूर मोहम्मद इसरार और उसके दो साथी अंदर ही रह गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

डीआरएम ने दिए जांच का आदेश
हादसे के बाद रेल अफसरों ने तत्काल कंट्रोल के साथ डीआरएम को सूचना दी। डीआरएम ने इस मामले में जांच बैठा दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

भंगवा स्थित सुर्खी साइडिंग पर ट्रक की टक्कर से पलटा मालगाड़ी के बैगन को उठाने में लगाये गये क्रेन

भंगवा स्थित सुर्खी साइडिंग पर ट्रक की टक्कर से पलटा मालगाड़ी के बैगन को उठाने में लगाये गये क्रेन- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed