फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident near poore ojha ghaon

टेंपो पलटने से युवक की गई जान

Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident near poore ojha ghaon
सड़क हादसा
शुक्रवार को शहर की ओर आ रहा सवारी से भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से स्वास्थ्यकर्मी के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। उसमे बैठीं सवारियां भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसे लेकर अस्पताल में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन



सिटी की ओर से सवारी भरकर एक टेंपो शुक्रवार की सुबह शहर की ओर आ रहा था। टेंपो में करीब आठ लोग सवार थे। पूरे ओझा गांव के पास सड़क के बगल बने गड्ढे में टेंपो पलट गई। टेंपो पलटते ही आगे की ओर बैठा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी रोशनजहां खां का बेटा   तुफैल खान (28) उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद टेंपो में फंसे लोगों चीखते चिल्लाने लगे। उनकी चित्कार सुनकर कोहराम मच गया। आनन- फानन में आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। सभी को दूसरे वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरोें ने तुफैल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल सकीना बानो (55) पत्नी यार मोहम्मद, गुलनाज (24) पत्नी सगीर, खात्मा बानो (35) पत्नी शहबान, राम अधार (60) निवासी सिटी व अमन (16) पुत्र अहमद निवासी चांदा सुलतानपुर का प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल अमन व गुलनाज की की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed