{"_id":"5845b2604f1c1be6724481ed","slug":"accident-near-mangarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरों की बेकाबू पिकअप पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरों की बेकाबू पिकअप पलटी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में भैंस चोरी करके भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से दौड़ा लिया। कोहरा अधिक होने के कारण पिकअप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। उसमें मौजूद तीन लोग मौका पाकर भाग निकले। इस दौरान भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही पिकअप सहित उसमें मौजूद दो असलहे भी बरामद कर लिए। तीन अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर लरु निवासी शिवमूरत सरोज की भैंस व एक पड़वा चोरों ने पिकअप पर लाद ली। वह उसे लेकर चले तो भैंस चिल्लाने लगी। शिवमूरत की आंख ख्ुाली तो वह शोर मचाते हुए भागा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक के माध्यम से चोरों का पीछा कर लिया। रात में कोहरा अधिक होने के कारण पिकअप मनगढ़ के पास लाखीपुर रोड पर गड्ढे में पलट गई। इससे भैंस की तो मौत हो गई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पिकअप में मौजूद तीन युवक भाग निकले। रात में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोर में पहुंची पुलिस ने पिकअप के साथ ही उसमें मिले दो असलहे भी अपने कब्जे में ले लिए। पीड़ित शिवमूरत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी, पशुक्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।