{"_id":"587d13734f1c1b700deff082","slug":"accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कुंडा के चार युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कुंडा के चार युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजी-रोटी के लिए पंजाब में काम करने गए कुंडा के चार युवकों की हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए।
कोतवाली कुंडा के काजीपुर करमहुसैन गांव निवासी संदीप कुमार (22) पुत्र पुत्तन, हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती निवासी कमलेश (21) पुत्र बाबूलाल, मानिकपुर के तरदीपुर निवासी सोनू (21) व मानिकपुर के ममौली गांव निवासी मुक्कालाल (24) पुत्र राजा पंजाब के गिद्दा भाड़ा में रहकर खाना बनाने का काम करते थे। रविवार को चारों एक शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें चीखपुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं।