{"_id":"5764400d4f1c1b481e11ce9a","slug":"accident-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपहा गांव के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपहा गांव के दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव के दो युवक पुणे के अकोड़ी स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की रात बारह बजे करीब हुए हादसे की सूचना गांव आई तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए पूना के लिए रवाना हो गए।
सपहा छात गांव निवासी राज कुमार (18) पुत्र रामजी यादव व रंजन (24) पुत्र स्वतंत्र जीत सिंह रोजगार के सिलसिले में पुणे गए थे। गुरूवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर वे कंपनी से कमरे पर जाने के लिए निकले। अकोढी स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। इन युवकाें के कपड़ों से मिले कागजातों के आधार पर पहचान के बाद पुलिस ने रात में ही परिजनों को फोन पर इस हादसे की सूचनादी। राजकुमार यादव तो कुंवारा है लेकिन रंजन सिंह की बीते वर्ष ही शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा भी है।