{"_id":"bc30febc71f196400a8c1570de430286","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली की जगह उठी भाई की अर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डोली की जगह उठी भाई की अर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के केवटली गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। गुरुवार को उसकी बहन की बारात आने वाली थी। हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
देवसरा इलाके के केवटली गांव निवासी सुजीत कुमार यादव पुत्र पारसनाथ यादव की बहन की बारात 30 अप्रैल को आनी है। वह तैयारियों में जुटा था। बुधवार को दहेज में दी जाने वाली बाइक लेकर वह बंधवा बाजार सामान खरीदने आया था।
दोपहर तीन बजे घर लौटते बाजार में ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक का हैंडिल पेट में लग जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में जिस घर से बहन की डोली उठनी थी वहां भाई की अर्थी उठ गई। खुशियों वाले घर में रोना-पीटना मच गया। बहन, मां समेत अन्य परिजन रोते-रोते अचेत हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।