{"_id":"8420e97e2b6bdb5e25ad6ba16de258de","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक की टक्कर से घायल टेंपो चालक की इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी सुलोचन यादव (35) टेंपो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। मंगलवार की रात वह सवारियां लेकर ताला बाजार छोड़ने जा रहा था। अचानक महुली के करीब सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसकी टेंपो में टक्कर मार दी।
जिससे चालक सुलोचन यादव और एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक दूर ले जाकर खड़ी करने के बाद भाग निकला। गंभीर रूप से घायल सुलोचन व यात्री को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद भागे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को मृतक के परिवार के लोगों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।