{"_id":"57b0b8cb4f1c1b5a446eb367","slug":"accident-in-phatanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी नानी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। लोगों ने चालक व टेंपो को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा रहा। फतनपुर थाना क्षेत्र के गोसेपुर रामापुर निवासी मंजीत (22) पुत्र आत्मा प्रकाश अपने ननिहाल में रहता है। रविवार की सुबह वह अपनी नानी अमरावती देवी पत्नी माताबदल कश्यप को लेकर गौरा अस्पताल गया था। दवा लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रामापुर ओवरब्रिज के करीब बादशाहपुर से रानीगंज की ओर जा रही टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे मंजीत व उसकी नानी दूर जा गिरी। आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने टेंपो समेत चालक को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंजीत व अमरावती को जिला अस्पताल लेकर लोग भागे। रास्ते में मंजीत की सांसें थम गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमरावती को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।