{"_id":"587d13ff4f1c1b3603eff594","slug":"accident-in-pariyawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रात में फेरी करके लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने उसका शव नाले में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी राकेशचंद्र सोनकर (42) पुत्र नन्हेंलाल बाग की रखवाली करता है। उसके पास रेवली के पास कई बागें हैं। वह अपने बच्चों के साथ ही रेवली के बाग में रहता भी है। बाग में काम न होने के कारण वह इन दिनों चावल आदि को फेरी करके बेचता है। रविवार की रात वह कंधई गांव के पास होकर कहीं से लौट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह साइकिल सहित नाले में गिर गया। इसके बाद वह नाले से उठ नहीं सका। रात का समय होने के कारण किसी की नजर भी नहीं पड़ी। इस पर वह उसमें पड़ा ही रहा। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद वहां आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसकी पहचान भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव नाले से निकलवाया और परिजनों को बुलाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि असंतुलित होेकर नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है।