{"_id":"585ec0964f1c1b2e4ee3bc2b","slug":"accident-in-nari-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात टूटकर गिरा बिजली के हाईटेंशन तार ने किसान की जान ले ली। जिससे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीओ सदर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
अंतू थाना क्षेत्र के नरी निवासी रामलखन पाल (65) शनिवार की सुबह खेत देखने के लिए जा रहा था। कोहरे के चलते रास्ते में गिरा बिजली का हाईटेंशन तार उसे दिखाई नहीं पड़ा। उस समय में सप्लाई आ रही थी। करंट की चपेट में आने से उसकी चीख तक न निकल सकी। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गई और उसके शरीर का ढाचा कोयले का रूप ले लिया। इस बीच उधर से गुजरे दूसरे लोगों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। वे बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में बिजली विभाग के एसडीओ सदर पहुंचे और मृतक के परिजनों को एक लाख की आर्थिक सहायता दी।