{"_id":"58d6b7a94f1c1bfc411a1697","slug":"accident-in-meerpue-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को परीक्षा दिलाकर घर जा रहे एक युवक की बाइक नीलगाय की टक्कर से दूसरी बाइक से भिड़ गई। इससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायलों को (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) सीएचसी भेजा। दंपति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार निवासी रईस अहमद उर्फ शेरू (25) पत्नी रानी बानो को बीए की परीक्षा दिलाने शनिवार को सरायसुल्तानी स्थित महाविद्यालय गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गेट के पास राजमार्ग पर शेरू की बाइक के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से टक्कर हो गई। इस बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार से भी उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गिर पड़े। शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दंपति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने शेरू को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
वहीं बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा पांडेय का पुरवा गांव निवासी सूरजबली साहू (25) पुत्र रामनारायण साहू शुक्रवार शाम को कुंडा के पिंगरी गांव में भंडारे में शामिल होने जा रहा था। बिहार के डिहवा चौराहे पर एक नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई। वह अनियंत्रित होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।