{"_id":"58cec7a84f1c1b2e4a1a10b7","slug":"accident-in-manikpur-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, दो श्रद्धालु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, दो श्रद्धालु मरे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली ओवरटेक करते समय पेड़ से टकरा गई। इससे ट्राली पर किनारे बैठे लोग नीचे गिर गए। एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इलाहाबाद ले जाते समय एक किशोर ने भी दम तोड़ दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहन का पुरवा खमसरा गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के घर से हौदेश्वरनाथ धाम के लिए निशान जा रहा था। इसमें तीन ट्रैक्टर श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे थे। बीच में रहा ट्रैक्टर रास्ते में मिरिया मोड़ के पास तेजी से निकलकर आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगा। स्पीड तेज होने और मोड़ होने के कारण वह आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गया। इसके चलते ट्रैक्टर ट्राली के किनारों पर बैठीं महिलाएं और लोग नीचे गिर गए।
गंभीर चोट लगने के कारण अल्लोपुर मानिकपुर निवासी शुभम (07) पुत्र शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए और आंशिक रूप से घायल लोगों का इलाज कराकर घर भेज दिया। उधर कौशाम्बी सैनी कैसरगंज निवासी राकेश कुमार (17) पुत्र राम नरेश की हालत गंभीर देख कुंडा सीएचसी ले आया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में इलाहाबाद ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। उधर एक अन्य घायल मानिकपुर निवासी रामदेव (40) पुत्र पंचम की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर रिश्तेदारों के आंशिक घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराकर वापस कर दिया।