फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in mangapur pure buddhi

बाइक खड्ड में गिरी युवक की गई जान

Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
accident in mangapur pure buddhi
accident
ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में जा गिरी। बाइक के नीचे दबने के कारण युवक पानी से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। शव रात भर पानी में पड़ा रहा, सुबह लोगोें को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र खानीपुर पूरेचैन निवासी अमृतलाल सरोज(35) पुत्र सुखदेव सरोज रविवार शाम पत्नी व बच्चों का छोड़ने मुस्तफाबाद बहादुरपुर स्थित ससुराल गया था। खाना खाने के बाद वह रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अमृतलाल मंगापुर पूरे बुद्धी के समीप अचानक उसकी बाइक अनयंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में जा गिरी। बताया जा रहा है कि अमृतलाल बाइक के नीचे दब गया और यही वजह है कि वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने खड्ड में बाइक व शव पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से शव व बाइक को खड्ड से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। परिजन भी रोते बिलखते मौके  पर पहुंच गए। युवक की मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


वहीं  कंधई थाना के मंदाह गांव के पास रविवार को दो बाइक की भिंड़त में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान इनमें से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेनहा गांव निवासी संतोष (20) पुत्र कल्लू रविवार दोपहर बाइक से कंधई जा रहा था। मंदाह गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई थी। दूसरे बाइक पर इलाहाबाद क्षेत्र के तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकाें ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में संतोष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed