फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in lalganj kotwali area

डंपर की टक्कर से दुधमुंहे के उड़े चीथड़े

Thu, 22 Sep 2016 12:29 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
accident in lalganj kotwali area
crime
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहंगपुर गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में दो माह के बच्चे की मौत हो गई। डंपर की टक्कर से उसका शरीर तीन टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना में मां-बाप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक समेत डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं लालगंज में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


लालगंज के लोहंगपुर बाबू का पुरवा निवासी राजू पटेल (30) पत्नी मंजू देवी (27) और दो माह के बच्चे को लेकर बुधवार को इलाज कराने रानीगंज कैथौला इलाके के करहिया गांव गया था। इलाज के बाद तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। लोहंगपुर के समीप सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव तीन हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना में दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर पर तमाम लोग आ गए। मंजू तो अचेत हो गई थी, लेकिन पिता अपने कलेजे के टुकड़े के शव को बिखरा देख बदहवास हो गया। सूचना पर रानीगंज कैथौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक और डंपर को कोतवाली ले गई। घायल दंपति को लालगंज सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकाें ने मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



वहीं लालगंज में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार छात्र व उसके दो साथी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा का अंकित तिवारी(18) पुत्र वृंदावन तिवारी अपने दो साथियों धर्मेंद्र रजक (20) पुत्र राम बहाुदर व शिवम तिवारी (21) पुत्र स्व. पवन तिवारी के साथ बाइक से बीए में दाखिला कराने कस्बा स्थित सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धुधआ गाजन टेढुई मोड़ पर शहर की ओर जा    रहे चार पहिया वाहन की टक्कर   से मोटरसाइकिल पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। कोतवाली पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलाेें को सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र  ले गई। यहां हालत गंभीर  देख चिकित्सकों ने तीनों घायलाें   को जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed