{"_id":"7826c2c2dc33b76a10dc88c0c2e9df56","slug":"accident-hindi-news-96","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमाहाल्ट के पास ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे मायके से अपने बेटे संग घर जा रही उर्मिला मिश्रा (36) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुलतानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के कटघर निवासी राम निरंजन मिश्रा की पत्नी उर्मिला अपने पुत्र अंकित मिश्र (17) के साथ पट्टी थाना क्षेत्र के सदहा में मायके आई थी। मंगलवार को वह बेटे संग घर वापस जा रही थी। नीमाहाल्ट के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से मां-बेटे दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी अमरगढ़ भेजा।
सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया तो लोग रोने बिलखने लगे। अंकित की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस बीच अस्पताल पहुंचे परिजन उर्मिला का शव लेकर घर चले गए। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। परिजन गंभीर रूप से घायल अंकित को लेकर इलाहाबाद रवाना हो गए। खबर भेजे जाने तक मृतका की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।