{"_id":"afac19a941fcefd0e917456622e2bdbc","slug":"accident-hindi-news-443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक घंटाघर के पास रविवार को प्राइवेट बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वह गुजरात से कमाकर घर लौट रहा था। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (27) पुत्र रमाशंकर यादव कमाई करने के लिए आठ माह पहले गुजरात गया था। रविवार को घर लौट रहा था। प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पैदल ही भैरोपुर जा रहा था।
जैसे ही चौक घंटाघर के पास पहुंचा कि उसे एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में सबसे बड़ा दिनेश था। छोटा भाई अभी पढ़ाई करने के साथ ही घर पर रहकर किसानी करता है। डेढ़ वर्ष पहले दिनेश की शादी हुई थी। आठ माह बाद वह परिजनों से मिलने के लिए घर आ रहा था।