{"_id":"0255dd753ac7e7ef8d77e8486124286b","slug":"accident-hindi-news-314","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, एक मरा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के गहरी गांव के समीप मुशायरा सुनने जा रही सवारियों से भरी पिकअप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लालगंज के धरौरा गांव में सोमवार की रात सामान उतारने आई पिकअप पर गांव के ही कुछ युवक सवार होकर मुशायरा सुनने शहर मुख्यालय निकल पड़े। रात ग्यारह बजे के करीब लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गहरी गांव के पास मोड़ पर खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर पिकअप जा टकराई। हादसे में पिकअप पर सवार मशलन (20) पुत्र वाहिद, शहरयार (22) पुत्र खुर्शीद, सादाब (18) पुत्र मो. शब्बीर, दिलशाद (19) पुत्र मो. शकील व तस्लीम (23) पुत्र शमीम जख्मी हो गए।
सूचना पर सभी घायलों को लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज बाजार के समीप मशलन की सांसें थम गईं। इसकी जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। घटना में गंभीर रूप से घायल दिलशाद को जिला अस्पताल से इलाहाबाद स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।