{"_id":"77c47ac62d91fbcd1a832cc88f7b2c6c","slug":"accident-hindi-news-287","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल लेकर लौट रहे किशोर को ट्रक ने कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल लेकर लौट रहे किशोर को ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल लेकर लौट रहे किशोर की बाइक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई। इससे वह ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोककर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम के साथ ही चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद एसडीएम के एक बीघे जमीन का पट्टा और 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी गांव निवासी कामता प्रसाद का पुत्र अंकित पांडेय (16) गांव के एक व्यक्ति के साथ मंगलवार को बाइक से डीजल लेने हीरागंज-कुंडा रोड स्थित पेट्रोल टंकी पर आया था। लौटते समय फतूहाबाद के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान साथ रहा युवक दूसरी तरफ गिर गया और अंकित ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन ड्राइवर भाग निकला। जानकारी पर परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। अंकित के क्षतविक्षत शव को देख घरवाले विलाप करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में कंट्रोल रूम की सूचना पर बाघराय, हथिगवां, संग्रामगढ़ व कुंडा की पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम कुंडा एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की तो फिर से वह डीएम के आने की जिद करने लगे। बाद में एसडीएम के एक बीघा जमीन का पट्टा और 30 हजार का चेक दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। उधर, मृतक के चाचा की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक का पिता बाहर रहता है। उसे सूचना दी गई है।