{"_id":"122fb88ea881660fea3a8f18896eda92","slug":"accident-hindi-news-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली टेंपो पलटने से दर्जन भर बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली टेंपो पलटने से दर्जन भर बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूली टेंपो पलटने से दर्जन भर से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों को सुविधानुसार चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली के बेती चकिया गांव के पास जवाहरलाल पब्लिक स्कूल स्थित है। इसमें टेंपो के माध्यम से बच्चों को स्कूल बुलवाया जाता है। परिजनों का कहना है कि पैसे बचाने के लिए टेंपो में भूसे की तरह बच्चों को भर लिया जाता है। शनिवार सुबह टेंपो से बच्चों को लेकर ड्राइवर स्कूल की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में बच्चे ज्यादा होने के कारण वह एक तरफ झुक गया था। स्कूल के समीप तेज रफ्तार टेंपो एक मोड़ पर मुड़ते ही पलट गया।
टेंपो पलटते ही बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान आयुष यादव (6) पुत्र राकेश यादव, प्रिंस (7) पुत्र दिनेश यादव, सुशील (8) पुत्र राजाराम यादव, पलक यादव (9) पुत्री दिनेश यादव, सनी (6) पुत्र दिनेश यादव, अंजली (8) पुत्री दिनेश यादव, अर्पित (5) पुत्र राजाराम, नितिन (3) पुत्र राकेश घायल हो गए। सभी के परिजनों को आनन-फानन सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पजिरनों ने उन्हें सुविधानुसार निजी और सरकार अस्पतालों में भर्ती कराया। घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वे हर महीने पूरा पैसा जमा करते हैं लेकिन बच्चों को भूसे की तरह टेंपो में भरा जाता है। इसी तरह कुंडा कोतवाली के शेरगढ़ गांव निवासी अनिल सोनकर (20) ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।