फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man who was going to buy a bike for his sister's wedding died in a road accident.

Pratapgarh News: बहन की शादी के लिए बाइक खरीदने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to buy a bike for his sister's wedding died in a road accident.
बहन की शादी के लिए बाइक खरीदने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इकलौते भाई की मौत खबर सुनकर चार बहनें बेसुध हो गईं हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के कैंबा गांव निवासी शेरू सरोज (25) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। कुछ दिन पहले उसने अपनी छोटी बहन की शादी तय थी। 17 नवंबर को बरात आनी है। शादी में बाइक देने के लिए वह शुक्रवार को लालगोपालगंज एजेंसी जा रहा था। वहां से लौटते समय प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर कलवरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले गई। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी कोमल, बेटी खुशी, सौम्या, मां रामरति, बहनें कांती, शांति, अंतिमा, लालती देवी हादसे के बाद से ही बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
जिस घर में शहनाई बजने वाली थी उस घर में अचानक कोहराम मच गया। बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। हादसे के बाद से सबसे बुरा हाल तो उस बहन है जिसका अगले महीने विवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed