फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A woman was held hostage in broad daylight and robbed of lakhs of rupees.

Pratapgarh News: दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A woman was held hostage in broad daylight and robbed of lakhs of rupees.
कोतवाली क्षेत्र के बहुता में सोमवार दोपहर तीन बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आसपास के ग्रामीण भयभीत हैं। शाम को एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल व सीओ मनोज रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पीड़ित परिवार से कोतवाली में घटना की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

बहुता की रहने वाली जया शर्मा के अनुसार उनके पति रंजीत शर्मा अपनी मां के साथ सोमवार दोपहर पट्टी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से रुपये निकालने गए थे। करीब एक बजे वह घर के दरवाजे के सामने कुर्सी पर अकेली बैठी थी। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उसके गले समेत चेहरे को गमछे से ढक दिया। दो बदमाश उसके घर में घुस गए। कमरे की अटैची, बॉक्स व अलमारी का ताला तोड़कर सास व भाभी के करीब चार लाख के जेवरात व 20 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस गहनता से छानबीन करने लगी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि अभी घटना की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पहुंचे कोतवाल
बहुता में दिनदहाड़े लूट की खबर मिलने के बाद भी पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही शाम चार बजे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस विभाग में इस बात की चर्चा है कि जब उन्हें पता चला कि मुख्यालय से अधिकारी घटनास्थल देखने आ सकते हैं। तब वह घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। जबकि खबर मिलने पर क्षेत्रीय चौकी प्रभारी रूर पहुंचकर छानबीन करते रहे।


बाहर सोते रहे घरवाले, घर में हो गई चोरी



प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर में चोर ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए। पितईपुर निवासी शाहरुख के परिवार के लोग रविवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात चोर मकान के दरवाजे पर बंद ताले को खोलकर भीतर घुस गए। कमरे का भी ताला खोलकर चोर आलमारी व बक्शे से करीब एक लाख से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। मानधाता थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता। ताला खोलकर चोरी की वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संवाद




चोर बता युवक को दौड़ाकर पकड़ा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवा हरे रामा हरे कृष्णा आईटीआई कॉलेज के पास रविवार की रात एक संदिग्ध युवक को देख लोगों ने चोर का शोर मचाया। वह भी रेलवे क्राॅसिंग की ओर भागा। शोर शराबा सुनकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान भी वह कुछ नहीं बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि युवक जौनपुर का रहने वाला है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed