{"_id":"688e49214dda0311b2047fac","slug":"a-woman-died-due-to-electric-shock-a-child-also-got-burnt-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-144884-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की जान गई, बालक भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की जान गई, बालक भी झुलसा
विज्ञापन
खेत की सिंचाई के लिए खींचे गए तार में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसे बचाने में एक बालक झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बसहीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राजकली पटेल शनिवार की दोपहर घर से खेत के लिए निकली, तभी रास्ते में सिंचाई के लिए खींचे गए तार में फैले करंट की चपेट आ गई। यह देख थोड़ी दूर में मौजूद धर्मेंद्र पटेल का आठ वर्षीय बेटा आलोक उसे बचाने दौड़ा, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों झुलस गए।
अस्पताल ले जाते समय राजकली की मौत हो गई, जबकि आलोक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि कनेक्शन की जांच कराई जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर अवन दीक्षित ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।