{"_id":"689e2380984fe7c09e0444e7","slug":"a-teacher-posted-in-bihar-jumped-into-the-sai-river-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145657-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिहार में शिक्षक ने सई नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिहार में शिक्षक ने सई नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कादीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह पुल से सई नदी में बिहार के शिक्षक गगन मौर्य ने छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंचे। कंट्रोल रूम की सूचना पर प्रयागराज से आई एसडीआरएफ की टीम शिक्षक की खोजबीन करती रही। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
मानधाता के कटाता बलिकरनगंज निवासी अमनदीप मौर्य के परिजन पांच वर्ष से नगर कोतवाली के विकास नगर में मकान बनाकर रहते हैं। अमनदीप का छोटा भाई गगन मौर्य (30) वर्ष 2024 में बिहार में सरकारी शिक्षक के रूप में चयनित हुआ था। दो माह पहले ही तैनाती हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह अचलपुर- दिलीपपुर मार्ग पर पैदल ही घूमने निकला था। उनके पीछे भाई अमनदीप व पड़ोस का बबलू मौर्य भी थे।
पुल पर कई बार चक्कर लगा चुके गगन को दोनों ने घर चलने के लिए बोला लेकिन उसी दौरान उसने सई नदीं मे छलांग लगा दी। भाई के शोर मचाने पर राहगीर व आसपास के ग्रामीण पहुंचे। कुछ ही देर में नगर कोतवाल नीरज यादव व दिलीपपुर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा भी पहुंच गए। प्रयागराज से एसडीआरए की टीम बुलाई गई। दोपहर करीब 12 बजे से शिक्षक की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा, गगन कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उनका इलाज भी चल रहा था। घटनास्थल पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, एसडीएम सदर नैंसी सिंह भी पहुंचीं। एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने बताया कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की दो टीमें लगी हैं।
प्रिंसिपल से विवाद के बाद आए थे घर
परिजनों के अनुसार बिहार के जिस स्कूल में गगन मौर्य की तैनाती हुई थी। वहां शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। जिसे लेकर 10 दिन पहले गगन से प्रिंसिपल के बीच विवाद हो गया था। दोनों को पुलिस थाने तक ले गई। वहां से छूटने के बाद गगन घर चला आया था।