फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A snake bitten after climbing on the cot, BA student lost his life

Pratapgarh : चारपाई पर चढ़कर सांप ने काटा, बीए के छात्र की गई जान

Mon, 30 Sep 2024 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 05:10 PM IST
सार

अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना निवासी दयाराम सरोज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा विकास सरोज( 20) स्नातक का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार रात खाने के बाद वह घर पर आगे के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे चारपाई पर अचानक जहरीला सर्प चढ़ गया और उसे काट लिया।

विज्ञापन
A snake bitten after climbing on the cot, BA student lost his life
सांप - फोटो : Samvad

विस्तार

चारपाई पर सो रहे बीए के छात्र की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना निवासी दयाराम सरोज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा विकास सरोज ( 20) स्नातक का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार रात खाने के बाद वह घर पर आगे के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे चारपाई पर अचानक जहरीला सर्प चढ़ गया और उसे काट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी नींद खुल गई और शोरगुल मचाने लगा। अंधेरा होने के चलते सर्प कंही निकल गया। थोड़ी देर में उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनो में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता परदेस में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता दयाराम भी घर के लिए निकल पड़े हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed