{"_id":"5cd71fb4bdec22073e116cce","slug":"a-minor-girl-dead-in-an-accident-at-atta-chakki","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटाचक्की के सॉफ्टीन में फंसने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटाचक्की के सॉफ्टीन में फंसने से बालिका की मौत
Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की के पास खेल रही बालिका सॉफ्टीन में फंस गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उदयपुर थाना के पूरे दासी पटेल नगर निवासी जीतलाल पटेल ने घर पर ही आटा चक्की लगा रखी है। शनिवार सुबह वह गेहूं की पिसाई कर रहा था। उसकी बारह वर्षीय बेटी अंजली चक्की के सॉफटीन के पास खेल रही थी। अचानक वह उसकी चपेट में आ गई। जब तक जीतलाल आटा चक्की बंद करता तब तक अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आग लगने से गृहस्थी के सामान जले
मानधाता। संदिग्ध दशा में घर में आग लगने से गृहस्थी के सामान जल गए। घर में सो रहे लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। शोर पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मानधाता थाना क्षेत्र चंघईपुर निवासी प्रेमचंद्र सरोज के घर में गुरुवार देर रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घर में सो रहे प्रेमचंद्र सरोज के परिजनों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। शोर पर पहुंचे गांव के लोगों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से चाची-भतीजा जख्मी
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के किना का पुरवा निवासी अरविंद शनिवार को अपनी चाची को बाइक से लेकर प्रतापगढ़ आया था। लौटते समय कटरामेदनीगंज के समीप अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला व उसका भतीजा जख्मी हो गया।