{"_id":"5e710f848ebc3ea4e029501a","slug":"a-man-clashed-with-the-inspector-during-checking-pratapgarh-news-ald271240929","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दरोगा से भिड़ा युवक, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दरोगा से भिड़ा युवक, बाइक तोड़ी
विज्ञापन
marpeet
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक का कागज मांगना दरोगा को महंगा पड़ा। बाइक सवार युवक ने पहले पुलिसकर्मियों से अभद्रता की फिर चेकिंग कर रहे दरोगा से भिड़ गया और उसकी बाइक तोड़ दी।
पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन युवक को बचाने के लिए ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सामने आ गए। बाद में पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले सके।
सिविल लाइन चौकी पर तैनात दरोगा चौरसिया मंगलवार दोपहर गाय घाट रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बाइक सवार पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकते हुए बाइक के कागजात मांगे। कागजात दिखाने के बजाय वह पुलिसकर्मियों को धमकी देने लगा।।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह दरोगा से अभद्रता करते हुए भिड़ गया। उनकी बाइक धक्का देकर गिरा दिया और अपनी बाइक भी गिरा दी। यह देख पुलिसकर्मी उसे पकड़ने लगे तो वह धक्का देकर बस्ती की ओर भागा। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे।
युवक को बचाने के लिए गांव की महिलाएं व पुरुष लाठी डंडा लेकर आ गए। यह देख पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अफसरों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में शहर कोतवाल व सीओ सिटी अभय पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। हालांकि गांव के लोग उसे लाने नहीं दे रहे थे। पुलिस की सख्ती के बाद लोग पीछे हटे। नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाला युवक मिल गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।