{"_id":"658554a5ee4c8b3f3803967e","slug":"a-laborer-who-was-defending-himself-during-a-fight-was-killed-by-hitting-him-with-a-stick-and-a-brick-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : मारपीट में बीच बचाव कर रहे मजदूर की लाठी और ईंट से प्रहार कर हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : मारपीट में बीच बचाव कर रहे मजदूर की लाठी और ईंट से प्रहार कर हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 22 Dec 2023 02:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:49 PM IST
सार
रानीगंज थाने के लच्छीपुर के एक ईंट भट्ठे पर झारखंड के कुछ मजदूर काम करने आए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम ठंड को लेकर मजदूर इकट्ठा होकर आग ताप रहे थे। इस बीच जिला लोहादगा के थाना किस्को के कटिया टोली का विनोद उरांव शराब के नशे में अपनी बीवी को पीटने लगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीतीरात ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने मारपीट के दौरान दूसरे मजदूर पर हमला बोल दिया। रिश्तेदार मजदूर ने बीच बचाव किया तो उसके सिर पर भी लकड़ी और ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी ले आई। जहां घायल मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल रिश्तेदार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रानीगंज थाने के लच्छीपुर के एक ईंट भट्ठे पर झारखंड के कुछ मजदूर काम करने आए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम ठंड को लेकर मजदूर इकट्ठा होकर आग ताप रहे थे। इस बीच जिला लोहादगा के थाना किस्को के कटिया टोली का विनोद उरांव शराब के नशे में अपनी बीवी को पीटने लगा। बीवी की पिटाई करते देख अन्य मजदूरों ने बीच बचाव शुरू कर दिया। इस बात से गुस्साए विनोद ने भंगत उरांव निवासी थाना सेन्हा के तोड़ार मैना टोली जिला लोहरदगा पर जमीन पर पड़ी लकड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बीच बचाव में थाना सेन्हा के घंटा घगाया के बिहारी पर भी विनोद ने ईंट और लकड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मजदूरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों घायलों को लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बिहारी को मृत घोषित कर दिया। घायल भंगत का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को भंगत ने अपने साढू की हत्या के आरोप में विनोद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो आरोपित मजदूर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन