फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A knife attack on a young man guarding the neighbor's house

पड़ोसी के घर की रखवाली कर रहे युवक पर चाकू से हमला

Wed, 27 Jun 2018 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के घर की रखवाली कर रहे युवक पर सोते समय चाकू व लाठी डंडे से पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। युवक का हाथ पैर तोड़ डाला। सिर में भी गंभीर चोट  देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी राजकुमार (42) पुत्र भगवतीदीन अपने पड़ोसी गोली के घर की रखवाली करने के लिए सोमवार की रात सोने गया था। रात करीब दो बजे गोली के परिवार के लोगों ने उस पर चाकू ,लाठी व डंडे से हमला बोल दिया। पिटाई के दौरान उसका बायां पैर व हाथ तोड़ डाला। सिर में भी कई जगह चोटें आईं। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर किशुनगंज सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अंतू पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। एसओ अंतू ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की वजह खंगाली जा रही है। वैसे घटना आशनाई से जुड़ी होने की बात का पता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed