{"_id":"5d83e4638ebc3e016308e9aa","slug":"a-crude-house-fell-on-a-couple-sleeping-in-a-shed-the-wife-died-pratapgarh-news-ald255301285","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में सो रहे दंपति पर गिरा कच्चा घर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में सो रहे दंपति पर गिरा कच्चा घर, पत्नी की मौत
विज्ञापन
कलावती। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
छप्पर में सो रहे दंपति पर पड़ोसी का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाया और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी कृपाशंकर यादव (53) पत्नी कलावती देवी (46) के साथ बुधवार रात अपने घर के सामने छप्पर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे पड़ोसी राजपति यादव का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। छप्पर में सो रहे दंपति मलबे के भीतर दब गए। किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। काफी देर बाद कृपाशंकर का बेटा रामराज उधर गया तो नजारा देख सन्न रह गया। उसने शोर मचाया तो भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
मलबा हटाकर लोगों ने किसी तरह दंपति को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को बाघराय सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। कृपाशंकर यादव का प्राथमिक उपचार करके उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बाघराय पुलिस ने कलावती के शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से उसके घर में चीखपुकार मची हुई है। प्रधान अमरनाथ यादव, लेखपाल कृष्ण कुमार पांडेय ने पहुंचकर परिजनों को धैर्य बंधाया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही।

बाघराय के नारंगपुर में घर गिरने के बाद मलबा हटने का प्रयास करते लोग।- फोटो : PRATAPGARH