{"_id":"10-55273","slug":"Pratapgarh-55273-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती इलाकों में 100 नंबर कर रहा निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती इलाकों में 100 नंबर कर रहा निराश
Pratapgarh
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कोई दो माह पहले पट्टी कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार में आभूषण बनाने का काम करने वाले ओमप्रकाश सोनी की हत्या जिले की सीमा पर जौनपुर अन्तर्गत हुई। गांव के लोग पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर पर फोन करते रहे लेकिन हर फोन प्रतापगढ़ कंट्रोलरूम पहुंच जा रहा था। प्रतापगढ़ से जौनपुर और वहां से घटनास्थल के थाना सुजानगंज खबर पहुंचने पर हलका सिपाही पहुंचे तब तक हत्यारे बहुत दूर निकल चुके थे।
जिले के सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद और रायबरेली की सीमा से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने वालाें को हर रोज इसी तरह की समस्या आ रही है। उनका फोन करीब के दूसरे जिले के कंट्रोल रूम में चला जाता है। सीमा पर स्थित दूसरे जिलों के लोग सौ नंबर पर फोन करते हैं तो वह प्रतापगढ़ कंट्रोल रूम आ जाता है। ऐसे में गंभीर वारदातों की सूचना पुलिस तक पहुंचने में विलंब हो जाता है और अपराधी पहुंच से दूर हो जाते हैं। पशु तस्करों की सूचना देने वाले इलाहाबाद और रायबरेली की सीमा के लोगों के साथ कई बार ऐसा ही कुछ हुआ है। ऐसे में क्षेत्रीय थाने को सूचना मिलने में देर हुई और तस्कर भाग निकले। देल्हूपुर के पास रहने वाले इलाहाबाद के लोगों के साथ भी ऐसी ही समस्या आ रही है। उनका फोन अक्सर प्रतापगढ़ के कंट्रोलरूम में चला आता है और वे घटना की सूचना इलाहाबाद कंट्रोल रूम में नहीं दे पाते।
एएसपी पूर्वी ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कई बार इस तरह की समस्या आई है। कई लोगों ने शिकायत की है। जिले के सीमावर्ती इलाकों से इस तरह की दिक्कत आ रही है। बीएसएनएल के अधिकारियों से बात कर समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।