फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कुंडा चेयरमैन गुलशन पर अपहरण का मुकदमा

कुंडा चेयरमैन गुलशन पर अपहरण का मुकदमा

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडा (प्रतापगढ़)। राजा भैया समर्थक पुष्पेंद्र सिंह को गोली मारने के मामले में जेल में निरुद्ध कुंडा चेयरमैन गुलशन यादव समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मौर्यनगर निवासी देवराज पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी है कि 26 नवंबर 2013 को नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव अपने सहयोगी सौरभ कुमार चतुर्वेदी, चालक मेवालाल व एक अन्य के साथ उसके घर पहुंचे। उसे मारपीट कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। किसी तरह उसकी जान बची थी। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की तो एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया था। आरोप है इस बीच उसे फिर धमकाया जाने लगा। देवराज ने सोमवार को दोबारा पुरानी घटना का विवरण देते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव, सौरभ चतुर्वेदी, मेवालाल व एक अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बड़गोती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed