{"_id":"10-51195","slug":"Pratapgarh-51195-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की मौत
Pratapgarh
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुवंसा (ब्यूरो)। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांधी बाजार निवासी प्रभावती (60) पत्नी रामपदारथ की साड़ी चारा काटते समय पट्टे में फंस गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह दोपहर में इंजन से चलने वाली मशीन में चारा काट रही थी। अचानक उसकी साड़ी पट्टे में फंस गई। झटके से वह मशीन पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध कर रहे थे, लेकिन उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन