{"_id":"10-48542","slug":"Pratapgarh-48542-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने भगाया, पुलिस ने लठियाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने भगाया, पुलिस ने लठियाया
Pratapgarh
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई हुई। भाजपा कार्यकर्ताआें ने पुतला छीनकर मारपीट के साथ ही पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। सपाई, सीओ सिटी और शहर कोतवाल से भिड़े तो पुलिस वालाें ने भी उन पर लाठियां भांजी। इससे भाजपा कार्यालय पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
दोपहर सवा 12 बजे सपा कार्यकर्ता अधिवक्ता सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो. शमीम और महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष महिमा गुप्ता के नेतृत्व में चौक की ओर से नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर जाने लगे। भाजपा कार्यालय इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर सदर तहसील गेट के पास है। भाजपा के लोगों को भनक लग गई कि सपा के लोग उनके कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने आ रहे हैं। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धीरज ओझा, अंशुल विद्यार्थी, अच्युतानंद त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, ललित तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। इसी बीच सपा के लोग नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के सामने पहुंच गए। बस भाजपा के लोग सामने आए और पुतला छीन लिया। सपाई भिडे़ तो मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सीओ सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी, शहर कोतवाल बलिराम मिश्र, मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह भी भारी भरकम पुलिस बल और पीएसी के साथ आ गए। सीओ ने बीच बचाव का प्रयास किया तो सपाई उनसे उलझ गए। एक सपा कार्यकर्ता सीओ पर ही रौब गांठने लगा। इस पर सीओ का हाथ छूट गया। इसके बाद तो पुलिस के जवान उन पर टूट पड़े। लाठियां बरसने पर सपाई जान बचाने के लिए आसपास की गलियाें में भाग गए। इस दौरान कुछ सपाइयाें को चोटें भी आईं। कुछ देर बाद सपाई शिकायत लेकर पूर्व सांसद सीएन सिंह के साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत के पास पहुंचे। एसपी ने सपा नेताआें को तहरीर देने के लिए कोतवाली जाने को कहकर वापस कर दिया। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि सपा नेता शमीम अहमद ने भाजपा के अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिटी विकासचंद त्रिपाठी ने लाठीचार्ज की घटना से इनकार किया है।
‘पार्टी की ओर से पुतला फूंकने का कोई कार्यक्रम नहीं था। जिलास्तर पर भी किसी से इस बाबत कुछ नहीं कहा गया था। प्रदर्शन के लिए हमने किसी से कोई बात नहीं की थी। इस घटना से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।’
विज्ञापन
भइयाराम पटेल, सपा जिलाध्यक्ष
‘सपा की टोपी लगाकर कुछ गुंडे हमारे कार्यालय के सामने पहुंचे और भीतर घुसने का प्रयास करने लगे। उसमें मैं सिर्फ महिमा गुप्ता को पहचानता हूं। हमारे लोगों ने उन्हें वापस कर दिया। इसी बीच पुलिस आ गई और वह लोग भगा दिए गए। लोकतंत्र में सपाइयाें का यह काम निंदनीय है। सपा नेतृत्व को इस पर लगाम लगानी चाहिए। साथियाें से विचार करने के बाद तहरीर दी जाएगी।’
देवानंद त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो. शमीम ने भाजपा के लोगाें पर हमला करने का आरोप लगाया है। शमीम ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बढ़े रेल किराए के विरोध में शहर में जुलूस निकाल रहे थे। वह भाजपा कार्यालय के सामने से तहसील की ओर जा रहे थे तो भाजपाइयाें ने उन पर हमला बोल दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। इससे कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने सपाइयाें को हिरासत में भी लिया, लेकिन एसपी आफिस से सभी को छोड़ दिया गया। शमीम ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने बढ़ा रेल किराया वापस नहीं लिया तो सपाई जिले में रेल का चक्का हिलने नहीं देंगे। बाद में शमीम ने कार्यकर्ताआें की एक बैठक में केंद्र सरकार के कार्यों की निंदा की। बैठक में इरफान खान, राजेंद्र गौतम, महिमा गुप्ता, सनी पांडेय, शोएब सभासद, अब्दुल्ला, इश्तियाक, अमजद, रवि सिंह, मो. इरशाद, राम बहादुर यादव, नसीम, राहुल पटेल, संजय पाल, ओम प्रकाश सरोज, मो. मतीन, नियाज प्रधान, आरिफ, मो. इमरान आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक बैठक कर सपा में गुंडाें और अराजकतत्वों का जमावड़ा बताया। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि इस घटना के बाद यह साफ हो गया कि सपा के लोग गुंडई करने पर आमादा हैं। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिला महामंत्री अवधेश मिश्र ने कहा कि आज सपाइयाें को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खदेड़ा है, आने वाले विस चुनाव में जनता इन्हें सूबे से खदेड़ देगी। लोगाें ने हमला और पुतला जलाने का प्रयास करने वालाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान विजय शुक्ला, अखिलेश मिश्र, अच्युतानंद पांडेय, ललित तिवारी, रवींद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।