{"_id":"10-48324","slug":"Pratapgarh-48324-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से साठगांठ पर लालगंज कोतवाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से साठगांठ पर लालगंज कोतवाल सस्पेंड
Pratapgarh
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लालगंज के प्रभारी कोतवाल अनूप श्रीवास्तव को बदमाशाें से दोस्ती भारी पड़ गई। सिपाही से मारपीट के आरोपियों को बाइक समेत कोतवाली से छोड़ने पर एसपी का पारा चढ़ गया। कोतवाल को निलंबित कर मामले की जांच सीओ को सौंप दी। इस मामले में कुछ और पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
दो दिन पहले लालगंज की कमौरा पुलिस चौकी का सिपाही पवन पटेल कोतवाली आ रहा था। रास्ते में कुछ युवक एक जगह शराब पी रहे थे। उसने टोकाटाकी की तो युवक उससे उलझ गए। असलहों से लैस युवकों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी और भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान युवकाें की बाइक छूट गई। सूचना पर पहुंचे लालगंज के सिपाही बाइक अपने साथ कोतवाली ले आए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक युवक को दबोच लिया। प्रभारी कोतवाल अनूप श्रीवास्तव ने कार्रवाई के बजाय उसे छोड़ दिया। साथ ही बाइक भी दे दी। प्रभारी कोतवाल का कारनामा कोतवाली के लोग पचा नहीं सके। मामला एसपी दीपक कुमार के संज्ञान में आया तो उन्हाेंने सीओ लालगंज से रिपोर्ट मांगी। सीओ की रिपोर्ट आने के बाद रात में ही कोतवाल को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि सीओ अभी जांच कर रहे हैं। मामले में कुछ और कर्मियाें की मिलीभगत है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली के एसएसआई एमपी त्रिपाठी को लालगंज का प्रभारी कोतवाल बनाया गया है।
जिले में वांछित अपराधियाें की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार रात एसपी दीपक कुमार ने मातहतों पर डंडा चला दिया। एसपी खुद रात दो बजे तक हर थाने से वारंटी और वांछिताें की गिरफ्तारी के साथ ही थाना प्रभारी की लोकेशन लेते रहे। एसपी के अभियान में जिले में 199 लोगाें की गिरफ्तारी की गई। इसमें 85 वारंटी और 55 वांछित थे। सबसे अधिक 21-21 लोगों को गिरफ्तार करने पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र और पट्टी कोतवाल लल्लन सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। लालगंज कोतवाली में सबसे कम 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के किसुनी दीवान का पुरवा गांव में चार दिन पूर्व हुई शिक्षाकर्मी करुणासागर सिंह की हत्या के आरोपी हरिकेश पांडेय निवासी दीवान का पुरवा को एसओ एसपी सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिपाही से मारपीट करने वालों को थाने से छोड़ने और उनकी बाइक देने के मामले में हलका दरोगा रामकुमार को भी गुरुवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। एसपी दीपक कुमार ने बताया कि हलका दरोगा आरोपियाें की बाइक मौके से ले आया था। एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसे छुड़ाने और बाइक छोड़ने के मामले में उसकी भी भूमिका पाई गई। ऐसे में उसे भी निलंबित कर दिया गया।