{"_id":"10-48116","slug":"Pratapgarh-48116-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल, परिजनाें पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल, परिजनाें पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Pratapgarh
Updated Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर में मुर्गी फार्म कांशीराम कालोनी के पास आग से जलकर हुई रूपम उर्फ रूबी पत्नी विवेक दुबे की मौत के मामले में ससुराली जनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इसमें रूपम के ससुर लेखपाल अशोक दुबे, सास, पति और दो देवराें को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी लेखपाल को छोड़ दिया।
रूपम की शनिवार को घर के भीतर ही आग से जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद ही पुलिस ने उसके पति विवेक को हिरासत में ले लिया था लेकिन शाम तक मायके वालाें ने कोई तहरीर नहीं दी तो उसे छोड़ दिया गया। दूसरे दिन युवती के भाई जितेंद्र शुक्ला निवासी लालगंज ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि लेखपाल और उसके परिवार के लोग रूपम पर दबाव डाल रहे थे कि वह मायके से तीन लाख रुपये ले आए। जितेंद्र के अनुसार अशोक कोई जमीन खरीद रहा था। इसमें उसे रुपये की जरूरत थी। एक बार पहले भी उसने ऐसा किया तो रूपम के मायके वालाें ने दो लाख रुपये दिए थे। इस बार लेखपाल की पत्नी रुपये मंगाने के लिए रूपम को प्रताड़ित करने लगी। इसके कारण ही वह आग से जलकर मर गई। ससुराल वालाें की बेरुखी का यह सीधा प्रमाण है कि घटना के दौरान न कोई आग बुझाने आगे आया और न ही उसे अस्पताल ले गया। घटना के बाद ही हिरासत में लिया गया रूपम का पति छोड़ दिया गया था। लेखपाल भी कोतवाली गया था लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उसे छोड़ दिया।