{"_id":"10-48104","slug":"Pratapgarh-48104-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे अधेड़ पर झाेंका फायर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे अधेड़ पर झाेंका फायर
Pratapgarh
Updated Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। आसपुर देवसरा इलाके के भनईपुर गांव में घर के बाहर सो रहे शिवप्रसाद उर्फ तहसीलदार प्रजापति (55) पर रात को सोते समय किसी ने फायर कर दिया। वह रविवार की रात घर के सामने सो रहा था। रात करीब बारह बजे गांव का ही सुरेश उर्फ रज्जू चौहान जान से माने की नियत से उस पर असलहे से फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग की घटना झूठी है। जांच के लिए रात में ही उसके घर पुलिस गई थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। आरोपी के घर भी रात में ही दबिश दी गई तो वह घर के अंदर सोते हुए पाया गया।
विज्ञापन