{"_id":"10-45144","slug":"Pratapgarh-45144-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिल निरस्त, 5 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिल निरस्त, 5 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश
Pratapgarh
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सदर इलाके के बढ़नी गांव निवासी चंपा देवी के मामले में उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत बिल निरस्त करने और 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। चंपा देवी ने घरेलू कनेक्शन लिया था। 26 मार्च 2007 को उसने पूरा बिल जमाकर कनेक्शन कटवा दिया था। इसके बाद भी उसका बिल आता रहा। फोरम की वरिष्ठ सदस्य संध्या देवी ने तौफीक अहमद अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी लालगंज, अवर अभियंता उपकेंद्र अजगरा को बिल जमा करने के बाद का बकाया निरस्त करने और 30 दिन के अंदर प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति व 2 हजार रुपये वाद व्यय भी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
