फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रीमिक्स और सोलो डांस पर थिरके नन्हे-मुन्ने

रीमिक्स और सोलो डांस पर थिरके नन्हे-मुन्ने

Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जेलरोड तिराहा स्थित शांति निकेतन स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने गीत संगीत से महफिल सजाई। पंजाबी, राइम्स रीमिक्स, सोलो डांस प्रस्तुत कर बालिकाओं ने तालियां बटोरी। कार्यक्रम में कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जेलरोड तिराहा स्थित शांति निकेतन स्कूल में रंगबिरंगे कपड़ों में लिपटे बच्चों ने खूब धमाल मचाया। फातिमा, सुहाना, दृष्टि, अंशिका, सृष्टि, हर्षिता, मिस्बा, अनुश्री, गौरी ने ‘ छोटी सी नन्हीं सी प्यारी सी आई कोई परी...’ गीत प्रस्तुत किया। अनु, जिया, सानिया, मंदिशा, सबीना ने राइम्स रीमिक्स गीत और माही ने सोलो डांस किया। आंचल, अदिति, स्वाती, वर्षा, पूजा, कोमल, दिशा, साक्षी, शिखा ने घूमर और भोजपुरी गीत पर नृत्य किया। अन्नपूर्णा, दिशा, इशराक, कादिर, रोहित, फेशिया ने दहेज पर एकांकी प्रस्तुत की। कक्षा में प्रथम आने वाली अपूर्वा त्रिपाठी, शिवांश श्रीवास्तव, प्रातुल, सौम्या तिवारी, संभव, शान्तनु, आयुष और फातमा को मुख्य अतिथि एमडीपीजी कालेज के पूर्व बीएड विभागाध्यक्ष विनोद बिहारी श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक विजय सिंह ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। निदेशक अनुराग उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता शिवमूर्ति त्रिपाठी और संचालन मसूद अहमद ने किया। इस मौके पर डिप्टी जेलर अनिल पांडेय, हरिगोविंद त्रिपाठी, मोहन अहूजा, पीपी पांडेय, सुनील दूबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed