{"_id":"10-41981","slug":"Pratapgarh-41981-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर : दूसरे वाहन से पहुंचे थे हत्यारे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर : दूसरे वाहन से पहुंचे थे हत्यारे!
Pratapgarh
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भुपियामऊ निवासी विकास सिंह उर्फ कल्लू डान और उसके कार चालक बड़नपुर निवासी छोटेलाल की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। उसने दूसरे वाहन से ओवरटेक कर छोटेलाल और कल्लू डान पर गोलियां बरसाई थीं। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। क्राइम ब्रांच के सिपाही शहर के एक डिग्री कालेज में भी हत्या का सूत्र खंगालने पहुंचे।
कल्लू डान का शव 18 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले वह इलाहाबाद के पीवीआर सिनेमाघर में पिक्चर देखने गया था। सिनेमाघर की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अचलपुर निवासी उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में गोपालापुर के एक युवक द्वारा हत्या करने की बात बताई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हत्या का कारण खंगालना शुरू किया तो शहर के एक डिग्री कालेज की छात्रा से कल्लू की निकटता की बात सामने आई। इसकी छानबीन के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को कालेज पहुंची। सीओ सिटी सुरेशचंद रावत ने बताया कि विकास का एक साथी हिरासत में है। वह खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रहा है। कुछ बातें उसने बताई है। उसकी छानबीन की जा रही है।
आसपुर देवसरा एसओ परमेंद्र सिंह ने जिले के मोस्ट वांटेड 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकास सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ परमेंद्र सिंह ने पट्टी से आसपुर देवसरा जा रही एक इंडिका कार रोकी तो उसमें तीन लोग असलहों के साथ मिले। पकड़े गए लोग नगर कोतवाली के भदोही गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, मनोज सिंह उर्फ मुन्ना और अरविंद सिंह उर्फ पिंटू बताए गए। पुलिस ने अरविंद सिंह के कब्जे से नवनीत सिंह की दोनाली लाइसेंसी बंदूक और राजेश व मनोज के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। यह तीनों नगर कोतवाली के गाेंडे़ गांव निवासी विकास सिंह के साथी हैं। विकास पर जूनियर बार अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की हत्या का आरोप लगाने के बाद उसे 50 हजार का इनामी घोषित कर दिया गया था। पकड़े गए तीनाें लोग विकास के साथी हैं। विकास के साथ इन लोगाें ने भदोही गांव निवासी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी करुणेश प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला किया था।