{"_id":"10-38534","slug":"Pratapgarh-38534-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता के लिए भाजपाइयाें ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता के लिए भाजपाइयाें ने लगाई दौड़
Pratapgarh
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर देशव्यापी कार्यक्रम में भाजपाइयाें ने रविवार सुबह दौड़ लगाई। दौड़ बाबागंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुई और शहीद उद्यान तक पहुंची। यहां वक्ताआें ने दौड़ के उद्देश्याें पर प्रकाश डाला।
दौड़ का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया था। कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर पहुंचने लगे। साढे़ आठ बजे तक दौड़ में शामिल होने के लिए सौ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। साढे़ आठ बजे कंपनी बाग के लिए दौड़ शुरू हुई। इसमें युवा तो दौड़े लेकिन बुजुर्ग पैदल ही चलते रहे। कुछ ने तो कंपनी बाग पहुंचने के लिए मोटर साइकिलाें का सहारा लिया। दौड़ का नेतृत्व लौह संग्रह समिति के जिला संयोजक दूधनाथ वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष धीरज ओझा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. एके कुलश्रेष्ठ ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संकल्प से सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनेगी। यह पूरे विश्व के लिए प्ररेणास्रोत होगी। दूधनाथ वर्मा ने नरेंद्र मोदी के अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। पूर्व राज्यमंत्री अवधेश मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बूते राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा। गोवा और हैदराबाद जैसे राज्य सरदार पटेल की ही देन है। दौड़ में बब्बूराजा, संगमलाल गुप्ता, विद्याधर मिश्र, अजय सिंह, बृजेशचंद पांडेय, चंद्र प्रकाश पाल, केके सिंह, अभय सिंह राजन, शिवम पांडेय, ललित तिवारी, विजय शुक्ला, अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्र, सोमेश शुक्ला, अनुराग मिश्र, मिंटू तिवारी, अजय मिश्र, आशुतोष सिंह, दीपक मिश्र, डा. अविनाशचंद श्रीवास्तव, प्रभात मिश्र के अलावा अखिलेश इंटर कालेज व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम इंटर कालेज के छात्रों ने भी भाग लिया।
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा ने पूरे देश में दौड़ का आयोजन किया था। जिले के पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी इसे लेकर खासे उत्साहित थे। भाजपा ने अपना कार्यक्रम पूरे उत्साह से पूरा भी किया लेकिन पुलिस लाइंस और कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर लगी उनकी प्रतिमा दो फूल के लिए भी तरस गई। यह प्रतिमा लगने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने 21 दिसंबर 2005 को इसका अनावरण किया था। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम दौड़ का था। सभी उसमें लगे थे। पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम नहीं था। हालांकि पुष्पांजलि दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 20 दिसंबर को वाराणसी में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक शहर के बाबागंज होटल में हुई। इसमें जिले से 20 हजार लोगों को बनारस ले जाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के महामंत्री रामनाथ कोबिद और रैली के प्रभारी, क्षेत्रीय मंत्री रामचंद मिश्र, जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, अवधेश मिश्र, गिरधारी सिंह, गोकुल नाथ श्रीवास्तव, गणेश नारायण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल, विद्याधर मिश्र, संगमलाल गुप्ता, प्रमोद केसरवानी, हरिप्रताप सिंह, सुशील सिंह, शिव शंकर सिंह, लक्ष्मी नारायण पांडेय, बब्बू राजा, धीरज ओझा, अजय सिंह, वंशीलाल निर्मल, सरोज त्रिपाठी आदि थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्टी जिला कार्यालय पर एक बैठक कर जिले के 46 में 18 मंडल अध्यक्षाें की घोषणा की। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी की मौजूदगी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने सदर विधानसभा में अनुज कुमार को नगर, दिनेश सिंह को सदर, प्रमेंद्र कुमार को कोहंडौर, संतोष सिंह को कंधई मधुपुर और सुशील सिंह को संडवाचंद्रिका मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। रानीगंज विधानसभा में अविनाश चंदन दिलीपपुर, प्रीतेश रानीगंज, अभिषेक कुमार गौरा, प्रमोद कुमार दुबे रामापुर, विनोद मिश्र देल्हूपुर मंडल अध्यक्ष बनाए गए। विश्वनाथगंज क्षेत्र में संतोष सिंह मानधाता, आशुतोष त्रिपाठी मोहनगंज, राजकुमार दुबे लक्ष्मणपुर, दिवाकर पांडेय कटरा गुलाब सिंह के मंडल अध्यक्ष बनाए गए। रामपुर खास विधानसभा में कमलेश गिरि रामपुर संग्रामगढ़, बाबागंज विधानसभा में अभिनय प्रताप सिंह, कुशवापुर और कुंडा विधानसभा क्षेत्र में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को विहार व गिरीश कुमार मिश्र को मानिकपुर मंडल अध्यक्ष बनाया गया।