{"_id":"10-38007","slug":"Pratapgarh-38007-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि परीक्षा के लिए तैयार हुआ एमडीपीजी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि परीक्षा के लिए तैयार हुआ एमडीपीजी कॉलेज
Pratapgarh
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतामणि विधि स्नातक महाविद्यालय की परीक्षाएं गुरुवार को यानी आज से शहर के एमडीपीजी कॉलेज में शुरू होंगी। तनावपूर्ण माहौल में शुरू होने वाली इस परीक्षा को कराने की तैयारी कॉलेज में पूरी हो गई है। सीट प्लान लगाने का काम देर शाम तक चला। तनावपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती माना जा रहा है।
चिंतामणि विधि स्नातक महाविद्यालय में ही अब तक यह परीक्षा होती थी। इस बार यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केन्द्र एमडीपीजी को बना दिया। विश्वविद्यालय के इस निर्णय के खिलाफ माहौल गर्म हो गया। काफी विरोध को झेलते हुए एमडीपीजी गुरुवार को परीक्षा कराएगा। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कॉलेज में तैयारी पूरी हो गई है। देर शाम तक परीक्षा कक्षों में सीट प्लान लगाने का काम हुआ। कॉलेज के जन सूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय के मुताबिक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक चलेंगी जबकि दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर एक से शाम 4 बजे तक होगी। उनके मुताबिक प्रथम पाली में करीब 450 व दूसरी मीटिंग की परीक्षा में लगभग 250 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। गर्म माहौल को देखते हुए एमडीपीजी की मुख्य शाखा में परीक्षा के दौरान वाणिज्य संकाय जोगापुर के शिक्षकों को भी लगाया गया है। परीक्षा के पूर्व सभी शिक्षक कॉलेज में मौजूद होंगे।