{"_id":"10-38004","slug":"Pratapgarh-38004-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर बैंकाक में और रजिस्टर में हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर बैंकाक में और रजिस्टर में हाजिरी
Pratapgarh
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात टीचर विदेश की सैर भले ही कर रहे हों, मगर उनकी हाजिरी रजिस्टर में प्रतिदिन लग रही है। ऐसा मामला सामने आने पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।
बेलखरनाथधाम विकास खंड के प्राइमरी स्कूल दुर्बनपुर में तैनात एक शिक्षिका अक्तूबर माह से थाईलैंड की राजधानी बैंकाक की सैर पर है। लगभग डेढ़ माह से विदेश प्रवास कर रही शिक्षिका का हस्ताक्षर प्रतिदिन रजिस्टर पर बन रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसए कार्यालय में की तो अधिकारी चौकन्ना हो गए। विभाग के हरकत में आते ही परिजनों ने शिक्षिका की नौकरी बचाने के लिए भाग दौड़ प्रारंभ कर दी है। यह किसी एक ब्लाक या स्कूल की बात नहीं है बल्कि जिले के ज्यादातर ब्लाकों में इस तरह का खेल हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला ने कहा गुरुवार को इस मामले की जांच की जाएगी। बीएसए जय सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।