{"_id":"10-34887","slug":"Pratapgarh-34887-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबी युवती 21 दिन बाद पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबी युवती 21 दिन बाद पहुंची घर
Pratapgarh
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा/विहार। प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र में जो घटना हुई, उसे वर्षों कोई भूल न सकेगा। कम से कम उस परिवार के सदस्य कतई नहीं, जहां एक महिला को मरा मान लिया गया था लेकिन वह 21 दिन बाद लौट आई। मामला अखैबरपुर गांव का है। गांव की कोमल त्रिपाठी (21) तीन सितम्बर को भाभी संग गंगा नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गंगा में समा गई। काफी खोज के बाद भी उसे तलाशा नहीं जा सका। कुछ दिन तलाश के बाद परिजन भी भूल गए। मंगलवार को अचानक युवती फूफा के घर पहुंची तो रिश्तेदार सन्न रह गए। कोमल पुत्री सिद्धमुनि त्रिपाठी की शादी तीन माह पूर्व टिकुरी अहिबरनपुर गांव निवासी रवि पांडेय के साथ हुई। तीन सितम्बर को वह भाभी सुनीता, बहन मधू के साथ काटी अखैबरपुर गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गई। भाभी तथा बहन ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग बचाने दौड़ते वह गंगा में समा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने दिनभर प्रयास किया, लेकिन उसे तलाशा नहीं जा सका। दरअसल कोमल बहते हुए चफरी नीमा गंगाघाट नवाबगंज इलाहाबाद पहुंच गई। वहां मल्लाहों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला तथा इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। लगातार इलाज के बाद होश आया तो उसे घर का पता तक याद नहीं था। उसने विहार बाजार निवासी पूर्व फौजी फूफा सुरेशचंद्र का नाम बताया। कुछ लोग उसे लेकर मंगलवार को विहार बाजार पहुंचे। फूफा के घर पहुंची कोमल को देख लोग सन्न रह गए। कोमल रिश्तेदारों से लिपट रोने लगी। साथ आए लोगों ने कहानी बताई तो गांव वाले हैरान रह गए। कोमल के डूबने, मिलने को लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन