{"_id":"10-34834","slug":"Pratapgarh-34834-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में डेंगू की दस्तक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में डेंगू की दस्तक, महिला की मौत
Pratapgarh
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। डेंगू ने भी कुंडा क्षेत्र में दस्तक दे दी है। सोमवार को डेंगू पीड़ित महिला की एसआरएन इलाहाबाद अस्पताल में मौत हो गई। इससे लोगों में हड़कंप मचा है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी तारा देवी (37) पत्नी नन्हूं प्रजापति काफी दिनों से बीमार थीं। जांच के दौरान पता चला कि महिला को डेंगू है। इस पर परिजन उपचार के लिए एसआरएन इलाहाबाद ले गए। जहां उनकी सोमवार को मौत हो गई। डेंगू बुखार से मौत की खबर से गांव में हड़कंप मचा है। गांव में दिवाकर (23) पुत्र भारत सिंह समेत दर्जनों लोग आज भी बुखार से पीड़ित हैं। बीते दिनों इसकी भनक स्वास्थ्य महकमे को लगी तो आनन-फानन में टीम गांव भेजकर दवा छ़िड़काव कराने के साथ ही जांच कर दवाएं दी तथा लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए।