{"_id":"10-33951","slug":"Pratapgarh-33951-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के हुंकार से गूंजी कचहरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के हुंकार से गूंजी कचहरी
Pratapgarh
Updated Thu, 05 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मानदेय की मांग को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों की हुंकार से कचहरी गूंज उठी। डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसने के बाद जुलूस की शक्ल में निकले शिक्षकों का रेला डीएम आवास पहुंचा। शिक्षकों का तेवर देख अफसरों के हाथ पांव फूल गए। डीएम के कलेक्ट्रेट में होने की जानकारी पर शिक्षकों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिक्षकों की गर्जना डीएम के कान तक पहुंची तो वह बैठक छोड़कर शिक्षकों का ज्ञापन लेने पहुंच गए।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आह्वान पर बुधवार को जनपद के सभी वित्तविहीन हाईस्कूल और इंटर कालेजों के शिक्षक सपा सरकार की वादाखिलाफी पर भड़क उठे। कालेजों में ताला बंद कर डीआईओएस कार्यालय की ओर कूच किया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सरकार धोखा कर रही है। आश्वासन देने के बाद भी मानदेय देने के लिए राजज्ञा नहीं जारी कर रही है। जिलाध्यक्ष लालकृष्ण प्रताप सिंह ने सरकार को चेताया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं होगा तो वे कालेजों में तालाबंद कर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिला महामंत्री शिवाकांत द्विवेदी कहा कि एक अक्तूबर को सभी शिक्षक विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेेंगे। संडवा चंद्रिका इकाई के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला तो शिक्षक सरकार के मिशन 2014 को पूरा नहीं होने देंगे। दोपहर लगभग दो बजे धरना समाप्त कर शिक्षक जुलूस की शक्ल में डीएम आवास पहुंचे। काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद जब जानकारी हुई कि डीएम कलेक्ट्रेट में हैं तो शिक्षकों ने उन्हें मीटिंग छोड़कर बाहर आने को बाध्य कर दिया। मीटिंग छोड़कर बाहर निकले डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षकों का आक्रोश शांत हुआ। इस मौके पर राधेश्याम त्रिपाठी, अद्वैत दशरथ तिवारी, गंगा प्रसाद, इंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामधन वर्मा, संतोष वर्मा, गंगाराम यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, भानु प्रकाश, सुनीता पांडेय, महेंद्र पाल, सुभाष पांडेय, उमेश सिंह, सूर्य प्रकाश, विनीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
डीएम आवास पर शिक्षकों के आक्रोश को देख सुरक्षा में लगे कर्मचारी हैरान रह गए। अनहोनी की आशंका से आनन-फानन में चौकी प्रभारी अतुल तिवारी, वज्रवाहन, एक्शन मोबाइल एवं शहर के दूसरे चौकी प्रभारी को भी बुला लिया गया। महिला थानेदार मीरा कुशवाहा, शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी भी दल बल के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गए। शिक्षकों के जाने के बाद ही पुलिस वालों को वहां से हटाया गया।