फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कबाड़ में दफन कर रेलवे का लोहा चोरी

कबाड़ में दफन कर रेलवे का लोहा चोरी

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कबाड़ के बीच में छुपाकर बेचने के लिए भेजा जा रहा रेलवे का लोहा बरामद कर लिया गया है। ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक से कबाड़ नीचे उतारने पर उसके नीचे से लाखों रुपये का लोहा बरामद हुआ है। आरपीएफ ने कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी का रेल लोहा चोरी कर कबाड़ में छुपाकर बेंचने के लिए बाहर भेजा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने कबाड़ से भरे ट्रक को बाबागंज से कब्जे में ले लिया। चालक शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक खोलने पर उसके अंदर से रेल की पटरी, सीएसटी प्लेट, वैगन बंद करने की चाभी सहित तमाम सामान बरामद हुआ। आरपीएफ दिनभर मजदूरों से रेलवे का लोहा अलग करवाती रही। इसके साथ ही चालक शहंशाह से पूछताछ की जाती रही। कबाड़ी का नाम आरपीएफ ने अभी गुप्त रखा है लेकिन इसमें एक पुराने शातिर का नाम सामने आ रहा है। उसके गोदाम से एक बार और रेलवे का लोहा बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर एके धीमान ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
रेलवे का लोहा मिलने की सूचना पर लखनऊ से आई सतर्कता टीम ने कमान संभाल ली है। लोहा चोरी के मामले में आगे अब वही जांच करेगी। स्टेशन से बार-बार गायब होने वाले लोहे को गंभीरता से लिया गया है। टीम ने लोहा चोरी की घटनाओं की कड़ी जोड़नी शुरू कर दी है। पहले हुई घटनाओं के ब्यौरे की भी जांच की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही मामले की तह तक टीम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ से मिले रेलवे के सामानों को देखकर यही लगता है कि इस काम में रेलवे के किसी कर्मचारी की मिलीभगत है। वैगन में लगने वाली चाभियों के साथ ही कुछ ऐसा सामान भी ट्रक से बरामद हुआ है जो इस तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में सतर्कता टीम इस कड़ी को भी ध्यान में रख रही है। वैसे भी बार-बार होने वाली चोरियों से आरपीएफ परेशानी में पड़ी हुई है। उसकी जांच में लोहा चोर तो मिलते हैं लेकिन सरगना तक वह नहीं पहुंच पा रही थी। यही नहीं रेल परिसर से लोहा चोरी कर पाना बाहरी लोगों के बस में नहीं है। लोकेशन की जानकारी और इसमें बिना किसी रेलकर्मी की भूमिका के इतना भारी-भारी सामान किस तरह से गोदाम में पहुंच जाता है, इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed