फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधान के परिजनों को मिले 50 लाख मुआवजा

प्रधान के परिजनों को मिले 50 लाख मुआवजा

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के बलीपुर गांव में प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई की हत्या का मामला भी अब लोगाें को याद आने लगा है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार अध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह ने प्रधान के परिजनाें को भी 50 लाख रुपये देने की मांग की। सीओ हत्याकांड में राजाभैया का नाम घसीटे जाने की निंदा करते हुए कहा कि अगर राजा भैया की गिरफ्तारी की गई तो विरोध होगा। बैठक में ऐश्वर्य पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, गंगा प्रसाद यादव, दीपक त्रिपाठी, रामेंद्र सिंह, रवि त्रिपाठी आदि थे।
क्षितिज संस्थान ने कुंडा कांड में शहीद सीओ, प्रधान व उनके भाई को श्रद्धांजलि दी। मानधाता के प्राथमिक विद्यालय जमुआ में एक बैठक में समाज सेविका माधुरी सिंह ने सीओ हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान रवि प्रकाश सिंह, तेजभान सिंह, अनुराग द्विवेदी, हृदय शंकर तिवारी, अनामिका सिंह, कुसुम सिंह, मुकेश पाल, संतोष, अजय वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोर्चा की बैठक में सीओ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और राजाभैया को फंसाए जाने पर रोष जताया गया। बैठक में इंद्राकर मिश्र, राकेश चौरसिया, विनय मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, राजकुमार तिवारी, योगेश सिंह, रवि तिवारी, अनूप शुक्ला, सतीश सिंह, विनय सिंह, संतोष सिंह आदि थे। जूनियर बार के पूर्व महामंत्री विवेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर कुंडा कांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगाें ने प्रधान के परिजनों को भी मुआवजा देने की मांग की। बैठक में संजीव सिंह, भारत भूषण तिवारी, दिवाकर सिंह, विनय सिंह, हिमांशु विक्रम सिंह, सुजीत ओझा, संतोष सिंह चिंगुद, पवन सिंह, विवेक दत्त मिश्र, अमर सिंह, मदन मोहन मालवीय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed