फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रधानाध्यापिका को बीडीसी सदस्य ने पीटा

प्रधानाध्यापिका को बीडीसी सदस्य ने पीटा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। तहसील के प्राथमिक विद्यालय रइयापुर की प्रधानाध्यापिका को एक बीडीसी सदस्य ने शुक्रवार सुबह जमकर पीटा। जानकारी पर कई शिक्षक स्कूल पहुंच गए और कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
विज्ञापन

उक्त प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में बीडीसी सदस्य ने कब्जा कर रखा है। प्रधानाध्यापिका उससे कक्ष खाली करने को कह रही थीं। बीडीसी सदस्य इससे खासा खफा था। शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापिका स्कूल में मौजूद थीं तभी बीडीसी सदस्य अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका। उसने प्रधानाध्यापिका को स्कूल परिसर में ही जमकर पीटा। इस दौरान छात्र और शिक्षक सहम उठे। मारपीट करने के बाद हमलावर धमकाते हुए चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर कई स्कूलों के शिक्षक मौके पर पहुंचे। बीआरसी ने अन्य शिक्षकाें के साथ कोतवाली में जाकर तहरीर दी। कोतवाल सर्वेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed