फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चौबीस हजार आवेदकों के भत्ते पर खतरा

चौबीस हजार आवेदकों के भत्ते पर खतरा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के 24 हजार आवेदकों के भत्ते पर संकट मंडरा रहा है। फीडिंग के दौरान आपरेटरों की लापरवाही से हुई गलतियों का खामियाजा भत्ता आवेदकों को भुगतना पड़ सकता है। लखनऊ भेजी गई फीडिंग और फार्म का मिलान न हो पाने के कारण डायरेक्टर ने सेवायोजन अधिकारी को इसका तत्काल निस्तारण करके फीडिंग दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। मिलान होने के कारण ही शुक्रवार को आवेदकों का फार्म नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन

भत्ते के लिए भारी मेहनत करके रजिस्ट्रेशन कराने वाले और आवेदन फार्म जमा करने वाले जिले के बेरोजगारों के भत्ता मिलने की राह में एक बार फिर से अवरोध उत्पन्न हो गया है। 24 हजार आवेदकों का फीड किया गया डाटा लखनऊ के डायरेक्टर ने वापस कर दिया है। फीडिंग के दौरान नामों और खाता संख्या में त्रुटि होने के कारण इन फार्मों का मिलान नहीं हो पा रहा था। इसे फिर से ठीक कराने के लिए आदेश दिया गया है। इसे लेकर जिला सेवायोजन कार्यालय का पूरा स्टाफ परेशान है। फार्मों के बंडल फिर खोले जा रहे हैं। साथ ही कार्यालय में ही उनका मिलान किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को आवेदकों का फार्म भी जमा नहीं किया जा सका। नाम और खाता संख्या में आने वाली त्रुटि के चलते बेल्हा के बेरोजागारों को भत्ता मिलने की मंजिल एक बार फिर दूर हो गई है।
विज्ञापन

फीडिंग के समय आपरेटरों ने हिंदी नामों को अंग्रेजी में कर दिया। यानी यदि फूलचंद नाम है तो उसे फ्लावर मून लिख दिया गया। इसी प्रकार चंदा नाम को भी मून लिख दिया गया है। पूनम को परमार जैसे नाम दे दिए गए हैं। इसके साथ ही खाता संख्या में भी त्रुटि हो गई है। लखनऊ में जब इन खातों की संख्या का मिलान नहीं हो सका। इससे नाराज डायरेक्टर ने प्रतापगढ़ का डाटा वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवा योजन कार्यालय में फार्मों की फीडिंग की सीडी वापस आने के कारण हड़कंप मच गया है। सारे काम छोड़कर पूरा स्टाफ फार्मों के मिलान का काम कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि यदि फीडिंग कराकर समय पर फिर से सीडी नहीं भेजवाई गई तो दंड मिलना निश्चित है। डायरेक्टर के क्रोध का कोपभाजन किसी को भी बनना पड़ सकता है।

फीडिंग में नाम और खाता संख्या आपरेटरों द्वारा गलत कर दी गई थी। इसे फिर से ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा। भत्ता सभी आवेदकों को मिलेगा। टीडी वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed